रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

*जौनपुर।* भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जनपद प्रशासन ने समस्त जनपदवासियों से हीट वेव (लू) से बचाव करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि नागरिक सावधानी बरतें, आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बासी भोजन से परहेज करने, हल्का एवं पौष्टिक भोजन लेने तथा शरीर में पानी की कमी न होने देने की बात कही है। यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने कहा कि सभी लोग जागरूक रहें, अफवाहों से बचें और एक-दूसरे की मदद करें ताकि हीट वेव के प्रभाव से सुरक्षित रहा जा सके।






