Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

जौनपुर : तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता, पत्रकार अतुल कुमार तिवारी

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

जौनपुर।
तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय (18-03-2026 से 24-03-2026)विशेष शिविर के उद्घाटन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि,तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राज्य और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए अनुशासन, उत्तम आचरण और सकारात्मक विचार अत्यंत आवश्यक हैं।
उन्होंने सभी को कर्मयोगी बनने का संदेश देते हुए कठिन परिश्रम, समर्पण और भावनात्मक लगाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज सुधार, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से एकाग्र रहकर कार्य करने, आत्मसंतोष प्राप्त करने तथा ज्ञान को गहराई से समझने की प्रेरणा दी।
उन्होंने यह भी कहा कि सफलता और असफलता जीवन के अभिन्न अंग हैं, इसलिए असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अंत में उन्होंने अच्छाइयों को अपनाने और बुराइयों का त्याग करने पर बल देते हुए कहा कि सही दिशा में किया गया परिश्रम अवश्य ही सफलता दिलाता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि अंक ही सब कुछ नहीं होते, बल्कि गहन अध्ययन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही वास्तविक सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
प्रोफेसर सिंह ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव में महामंत्री पद पर पुनः शानदार सफलता के लिए अपने शिष्य डॉ.शैलेंद्र कुमार सिंह जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और हार्दिक बधाई भी दिया।

इस अवसर पर पुनः शानदार सफलता प्राप्त करने पर महामंत्री डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक (रसायन विज्ञान विभाग) का राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सत्कार किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्राचार्य सहित सभी कार्यक्रम अधिकारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशारानी,डॉ. बालमुकुंद सेठ,
डॉ. विजयलक्ष्मी,डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. प्रशांत कुमार के साथ-साथ विक्रम सिंह, सुरेश तिवारी, ओमप्रकाश पाल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES