रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा डॉ आशीष कुमार गोयल ने विद्युत उपकेंद्रों पर एक ही छत के नीचे विद्युत उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए 30 जून तक आयोजित विशेष शिविरों को सफल बनाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

*शिविरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के कनेक्शन को पोस्टपेड मोड में परिवर्तन कराने की दी जाएगी सुविधा*…..
*स्मार्ट मीटर बिलों से संबंधित शिकायतों का तत्काल किया जाएगा निस्तारण*…..
*शिविरों में उपभोक्ताओं को बिल जमा करने, बिल संशोधन कराने, नए कनेक्शन प्राप्त करने, विद्युत भार बढ़वाने, मीटर बदलवाने तथा अन्य वाणिज्यिक समस्या का मौके पर ही अधिशासी अभियंता सहित उपस्थित अन्य अधिकारी करेंगे समाधान…… शिविरों का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक किए जा रहे आयोजित*…..
*मिली जानकारी के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे हैं और जिन्होंने बिल जमा नहीं किए हैं उनसे संपर्क कर बिल जमा करने के लिए किया जाएगा प्रेरित*……
*जिन उपखंडों, खंडों व शहरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां विशेष (समर्पित) शिविर स्थापित कर किए जाएंगे संचालित*….
*अभियान के लिए अधीक्षण अभियंता ( वितरण एवं वाणिज्य ) को नोडल अधिकारी किया गया है नामित ….. उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी किए जाएंगे अपडेट….. विशेष शिविरों में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने की विद्युत वितरण निगमों के निदेशक ( वाणिज्य ) की होगी जिम्मेदारी*…..
*राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में 3.80 करोड़ उपभोक्ताओं में से 60 प्रतिशत उपभोक्ताओं के घरों में इलेक्ट्रानिक मीटर लगे हैं, ये सभी मीटर पांच साल की गारंटी अवधि के अंदर हैं*……
*अवधेश कुमार वर्मा ने मांग की है कि इलेक्ट्रानिक मीटर वाले इन उपभोक्ताओं के मीटर को जबरन हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तत्काल किया जाए निरस्त…..अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि इन मीटरों को बदला जाना फिजूलखर्ची है*……






