Friday, August 21, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सेमरी में ग्राम चौपाल आयोजित*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सेमरी में ग्राम चौपाल आयोजित*
अम्बेडकरनगर l जिलाधिकारी ईशा प्रिया सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विकास खंडों में विगत तीन माह में आईजीआरएस पोर्टल पर सर्वाधिक शिकायत प्राप्त होने ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल (गांव की समस्या गांव में समाधान) का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को जनपद के समस्त विकास खंडों में उक्त के क्रम में चिन्हित ग्राम पंचायतों में उच्चाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपालों में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा मौके पर प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर भी कार्रवाई की गई। जहां संभव हुआ, शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा निस्तारित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में विकास खंड कटेहरी की ग्राम पंचायत सेमरी में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का मौके पर भौतिक सत्यापन किया तथा लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास खंड टांडा की ग्राम पंचायत नाऊसांडा,उपजिलाधिकारी भीटी की अध्यक्षता में विकास खंड भीटी की ग्राम पंचायत काही, उपजिलाधिकारी जलालपुर की अध्यक्षता में विकास खंड जलालपुर की ग्राम पंचायत कुचपूरा, उपजिलाधिकारी न्यायिक जलालपुर की अध्यक्षता में विकास खंड भियांव की ग्राम पंचायत भियांव, उपजिलाधिकारी आलापुर की अध्यक्षता में विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत महुवर तथा उपजिलाधिकारी आलापुर (न्यायिक) की अध्यक्षता में विकास खंड जहांगीरगंज की ग्राम पंचायत देवलर में ग्राम चौपाल आयोजित की गई।इसके अतिरिक्त तहसीलदार टांडा की अध्यक्षता में विकास खंड टांडा की ग्राम पंचायत बिहरोजपुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेटउपजिलाधिकारी अकबरपुर की अध्यक्षता में विकास खंड कटेहरी की ग्राम पंचायत प्रतापपुर चमुर्खा, उपजिलाधिकारी अकबरपुर की अध्यक्षता में विकास खंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत बेवाना तथा विकास खंड बसखारी की ग्राम पंचायत मुजाहिदपुर एवं मीढ़ी सलेमपुर सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में भी ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया।ग्राम चौपालों में विकास, राजस्व, विद्युत, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त कर संबंधित प्रकरणों की मौके पर जांच कराई गई। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें गठित कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।चौपालों में प्राप्त अधिकांश शिकायतें जमीनी विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों से संबंधित रहीं। ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा लेखपालों द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी गई और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं का उनकी ग्राम पंचायत में ही त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का नियमित रूप से भौतिक सत्यापन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी समाधान प्राप्त हो।

International

RELATED ARTICLES