रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*नदी एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील*
अम्बेडकरनगर l जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपद में घाघरा/सरयू नदी के जलस्तर की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनपद में नदियों के जलस्तर पर प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।सिंचाई विभाग द्वारा जारी दैनिक बाढ़ विवरण के अनुसार आज 21 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे घाघरा/सरयू नदी का जलस्तर टांडा पम्प नहर, महरीपुर में 85.52 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के जलस्तर 85.56 मीटर से मात्र 0.04 मीटर नीचे है। हालांकि, नदी का जलस्तर विगत दिवस की अपेक्षा घट रहा है, फिर भी वर्तमान स्थिति को देखते हुए नदी एवं निचले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी के किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा तेज बहाव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं। बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य संवेदनशील व्यक्तियों को ऐसे स्थानों से विशेष रूप से दूर रखें। जलभराव की स्थिति में विद्युत उपकरणों एवं खुले विद्युत तारों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी जोखिमपूर्ण स्थान पर जाने से बचें।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर एवं संभावित बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर नागरिक घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें।जिलाधिकारी ने नागरिकों से स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी सतर्क एवं जागरूक करने की अपील की है। साथ ही, प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले रेस्क्यू, सुरक्षित स्थानों पर जाने अथवा निकासी संबंधी निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का आग्रह किया है।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *नदी एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील*