रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*शिव बाबा मेले में बिछुड़ी महिला को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया*
अम्बेडकरनगर l शिव बाबा मेले के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बिछुड़ी हुई महिला को उसके परिजनों से सकुशल मिलाया गया।मेले में आई किरन देवी पत्नी स्वर्गीय शिव शंकर यादव निवासी थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर अपने परिवार के साथ दर्शन एवं मेले में शामिल होने आई थीं। मेले में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह अपने परिजनों से बिछड़ गईं, जिससे वह काफी परेशान एवं असहाय हो गईं।ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा महिला को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उससे आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उसके परिजनों की खोजबीन की गई लगातार प्रयासों के उपरांत महिला के देवर काशी यादव निवासी थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर से संपर्क स्थापित किया गया तथा आवश्यक सत्यापन के बाद किरन देवी को सकुशल उनके देवर काशी यादव के सुपुर्द किया गया।अपने परिजनों से मिलने के उपरांत महिला एवं उसके परिवारजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु लगातार सतर्कता बरती जा रही है तथा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस कर्मी निरंतर तत्पर हैं।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *शिव बाबा मेले में बिछुड़ी महिला को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया*