Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चहौड़ा घाट एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं का लिया जायजा*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चहौड़ा घाट एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं का लिया जायजा*
अम्बेडकरनगर l श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने चहौड़ा घाट एवं वहां स्थित मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने घाट एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जल क्षेत्र में बैरिकेडिंग (Water Barricading) की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित पाई गई जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने मंदिर परिसर एवं घाट पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान सतत निगरानी बनाए रखी जाए तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, जिला पंचायत अधिकारी, उपजिलाधिकारी आलापुर, खंड विकास अधिकारी रामनगर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES