Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील आलापुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील आलापुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस*
अम्बेडकरनगर l शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के क्रम में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील आलापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तहसील आलापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 146 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रत्येक अधिकारी शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दें।पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।जनपद की अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया। तहसील टांडा में कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील भीटी में प्राप्त 68 शिकायतों में से 06 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। तहसील जलालपुर में प्राप्त 89 शिकायतों में से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि तहसील अकबरपुर में प्राप्त 78 शिकायतों में से 10 शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया गया।शेष समस्त शिकायतों पर संबंधित विभागों को विभागीय समन्वय स्थापित कर प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए पात्र शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय दिलाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अतः सभी कार्मिक अपने– अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन सुनिश्चित करें।

International

RELATED ARTICLES