रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया ‘ऑपरेशन मजनू’ एवं मिशन शक्ति विशेष अभियान*
अंबेडकरनगर l महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष ‘ऑपरेशन मजनू’ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, बाजारों, पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा कोचिंग सेंटरों, पार्कों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास बिना किसी उचित कारण के घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, शोहदों एवं असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनसे गहन पूछताछ की गई आवश्यकतानुसार उनकी तलाशी लेकर भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त न होने की कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही उनके अभिभावकों को भी आवश्यक होने पर अवगत कराया गया।
अभियान के दौरान छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) तथा 108 (एम्बुलेंस सेवा) के संबंध में जागरूक किया गया तथा इन सेवाओं का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस टीमों द्वारा आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं भी महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें, जिससे त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जनपद अंबेडकरनगर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन मजनू जैसे विशेष अभियान निरंतर चलाकर सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया ‘ऑपरेशन मजनू’ एवं मिशन शक्ति विशेष अभियान*