रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को पहुंचाने का किया आह्वान*
अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता एवं जिला संयोजक सुरेश कन्नौजिया के संचालन में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन एवं विचारों से समाज को जाति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर समरसता और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। कहा कि अभियानों के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास महाराज के समरसता समाज के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जायेगा। अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन किया जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 29 जुलाई को गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान, 29 जुलाई से 10 सितंबर तक श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान, 29 जुलाई से 31 अगस्त तक गुरु रविदास महाराज संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा अभियान तथा 26 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक गुरु रविदास महाराज युवा छात्रावास संपर्क अभियान संचालित किए जाएंगे।कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा साधू, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल, जय राम विमल, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, दीपक तिवारी,आकाश वर्मा, डॉ विनोद कुमार,आनंद श्रीवास्तव, अंजू पाण्डेय, शाश्वत मिश्र सहित मंडल अध्यक्ष, अभियान से जुड़े संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को पहुंचाने का किया आह्वान*