Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

पलिया सम्पूर्णानगर मार्ग पर हुआ दिल दहला देने वाला सड़क हादसा।* *टक्कर इतनी भयानक, गर्दन धड़ से अलग, दूर जा गिरी।*

(संवाददाता पलिया कला / बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)

पलियाकलां खीरी। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर पकरिया और लालपुर ढाका के समीप मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा घटित हो गया। एक अनियंत्रित डीसीएम और निजी बस के बीच में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई।
पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 3 बजकर 40 मिनट पर भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मटहिया निवासी शारदा (पुत्र बलदेव) अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 31 बीवाई 1058) से सड़क से गुजर रहा था। तभी पकरिया-लालपुर ढाका मार्ग पर वह अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम यूपी 33 एटी 5646 और एक निजी बस की चपेट में आ गया। दोनों भारी वाहनों के बीच में आने के कारण बाइक सवार शारदा बुरी तरह कुचल गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि उसकी गर्दन धड़ से अलग होकर दूर जा गिरी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भयानक टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर जाम लग गया। हादसे की संवेदनशीलता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ‘मुन्ना’ भी तत्काल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे पुलिस दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उग्र हो रही भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मृतक शारदा के क्षत-विक्षत शव और उसकी गर्दन को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शुरुआत में पहचान न होने के बाद पुलिस ने बाइक नंबर और हुलिए के आधार पर छानबीन की, जिसके बाद मृतक की पहचान मटहिया निवासी शारदा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

International

RELATED ARTICLES