रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि*
अम्बेडकरनगर l जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, अम्बेडकर नगर में 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, कारगिल युद्ध विजेताओं, वीरता पुरस्कार विजेताओं, उनके आश्रितों तथा जनपद के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारम्भ परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से अलंकृत कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कराया।इस अवसर पर कारगिल युद्ध की वीरगाथा का वाचन किया गया तथा जनपद के कारगिल योद्धाओं ने अपने युद्ध अनुभव साझा किए। कारगिल युद्ध में जनपद एवं प्रदेश के वीर सैनिकों के उत्कृष्ट योगदान का उल्लेख करते हुए उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान फूलपती देवी, पत्नी शहीद सैनिक स्वर्गीय देवी प्रकाश सिंह (वीर चक्र) को वार्षिकी के रूप में₹85,800/-का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार पूर्व सूबेदार लालजी गुप्ता (पिता कैप्टन सौरभ गुप्ता, सेना मेडल (वीरता)) को ₹15,000/-की वार्षिकी का चेक प्रदान किया गया। साथ ही संजाफी देवी, पली पूर्व तीडिंग सीमैन स्वर्गीय ईश्वर दत्त (नौसेना मेडल-वीरता), पूर्व सूबेदार वर्मा इंद्रभान, पूर्व नायब सूबेदार इंद्रजीत तथा दीपमाला पली नायव सूबेदार शहीद भगवान सिंह को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त सैनिक बन्धु बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्राप्त 06 नए प्रार्थना-पत्रों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से भूतपूर्व सैनिक जे.डब्ल्यू. ओ. कालिका प्रसाद मौर्य के दिव्यांग पुत्र के लिए उनके सगे भाई को लीगल गार्जियन नियुक्त किए जाने संबंधी प्रार्थना-पत्र पर विचार किया गया। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अवगत कराया कि संबंधित लीगल गार्जियन प्रमाण-पत्र आगामी माह उपलब्ध करा दिया जाएगा।बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के क्रम में ई.सी.एच.एस. पॉलीक्लीनिक की स्थापना हेतु भूमि की पैमाइश पूर्ण हो जाने की जानकारी दी गई तथा जनपद में एम.सी.सी. बटालियन की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय तथा सैनिक विश्राम गृह के लिए एप्रोच रोड (सड़क संपर्क) तथा परिसर में टैंक गैलरी के निर्माण की प्रगति से सभी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गयाबैठक में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक ने पूर्व सैनिकों से पुलिस संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक सूबेदार गिरिजेश कुमार सिंह द्वारा अपने आवास पर अवैध कब्जे से संबंधित प्रकरण उठाया गया, जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारी (सी.ओ.) से जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा उठाए गए अन्य कल्याणकारी मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारजनों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का उत्सव नहीं, बल्कि उन वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है, जिनके अद्वितीय साहस और समर्पण के कारण देश सुरक्षित एवं गौरवान्वित है।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सैनिक बन्धु बैठक एवं कारगिल विजय दिवस समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि*