रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*हजारों लोगों की हुई नेत्र जांच, जरूरतमंद बीपीएल मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का भरोसा*
अंबेडकरनगर।जनपद को मोतियाबिंद मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे l मिशन कैटरैक्ट फ्री अंबेडकर नगर अभियान को उस समय नई ऊर्जा मिली जब पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं विकेटकीपर नयन मोंगिया जिले पहुंचे और इस जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बने। इस अभियान का नेतृत्व प्रसिद्ध सोशल एंटरप्रेन्योर एवं साई सेवा संस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी निखिल सिंह कर रहे हैं।कार्यक्रम की शुरुआत नवज्योति नेत्रालय से हुई, जहाँ नयन मोंगिया ने अस्पताल का भ्रमण किया और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे जलालपुर क्षेत्र के कन्नूपुर ग्राम सभा पहुँचे, जहाँ विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में हजारों ग्रामीणों ने अपनी आँखों की जांच कराई। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उनके लिए साई सेवा संस्थान ट्रस्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवारों के मरीजों का निःशुल्क उपचार कराने का आश्वासन दिया। ट्रस्ट के ट्रस्टी निखिल सिंह ने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को केवल आर्थिक अभाव के कारण अंधकार में जीवन नहीं बिताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पूरे अंबेडकर नगर को कैटरैक्ट फ्री बनाना है और यह अभियान जनसहभागिता के माध्यम से प्रत्येक गाँव तक पहुँचाया जाएगा।निखिल सिंह ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से मोतियाबिंद के कारण होने वाली दृष्टिहीनता को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि परिवार के बुजुर्गों की नियमित नेत्र जांच कराएं और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जनजागरूकता, निःशुल्क जांच और जरूरतमंद मरीजों के उपचार की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी नवज्योति नेत्रालय के निदेशक डॉ. विनय सोनी ने कहा कि आज मोबाइल फोन और डिजिटल स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग बच्चों की आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक मोबाइल न देने, नियमित नेत्र परीक्षण कराने तथा आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील कीउन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है।पूर्व भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ आँखें स्वस्थ जीवन की पहचान हैं। उन्होंने लोगों से समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने और किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। उन्होंने साई सेवा संस्थान ट्रस्ट और नवज्योति नेत्रालय द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे प्रयास लाखों लोगों के जीवन में नई रोशनी ला सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संचालक डॉक्टर प्रियंका तिवारी, संध्या सिंह मीडिया बंधु स्थानीय युवाओं और बच्चों के आग्रह पर नयन मोंगिया ने क्रिकेट बैट भी हाथ में लिया और कुछ शॉट खेलकर सभी का उत्साह बढ़ाया। उनके साथ सेल्फी और बातचीत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला उल्लेखनीय है कि मिशन कैटरैक्ट फ्री अंबेडकर नगर का उद्देश्य जिले में रोकथाम योग्य अंधत्व को कम करना, प्रत्येक गाँव में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण मोतियाबिंद उपचार उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत आगे भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *हजारों लोगों की हुई नेत्र जांच, जरूरतमंद बीपीएल मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का भरोसा*