Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

सिंगाही खुर्द में टूटी पेयजल पाइपलाइन का किया गया निरीक्षण, ग्रामीणों को जल्द सुविधा दिलाने का आश्वासन

(ब्यूरो रिपोर्ट : बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़, खीरी)

संपूर्णा नगर, लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी की पलिया तहसील क्षेत्र के थाना सम्पूर्णानगर अंतर्गत सिंगाही खुर्द में टूटी हुई पेयजल पाइपलाइनों का निरीक्षण जमाल खान साहब द्वारा किया गया। इस दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान एवं महामंत्री कुलदीप सिंह बरार ने उन्हें क्षेत्र की पेयजल समस्या और टूटी हुई पाइपलाइनों की स्थिति से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि टूटी हुई पाइपलाइनों के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमाल खान साहब ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों की बात सुनी तथा पेयजल सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिए मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने संबंधित समस्या की जांच कर आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही पाइपलाइन की मरम्मत कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारु रूप से बहाल किया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES