Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जिलाधिकारी ने बीसी सखी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए, आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की किया सराहना*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जिलाधिकारी ने बीसी सखी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए, आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की किया सराहना*
अंबेडकर नगर l अकबरपुर, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बीसी सखी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान परिसर में पौधारोपण किया तथा संस्थान द्वारा संचालित कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आगमन पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार झा एवं अग्रणी जिला प्रबंधक कमलेश भास्कर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।आरसेटी के निदेशक राजेश कुमार ने संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि बीसी सखियों के लिए छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिला कारागार की महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत बीसी सखियां बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाओं से संबद्ध होकर अपने-अपने ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने में आरसेटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए ग्रामीणों तक गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनकर महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करेंगी, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए तथा आरसेटी के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। उन्होंने संस्थान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश भी दिया।इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी अभय कुमार, नितिन राय, आरसेटी के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES