Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर* *भूमि विवादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु लोक महापंचायत कार्यक्रम आयोजित*

*रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर*
*भूमि विवादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु लोक महापंचायत कार्यक्रम आयोजित*
अम्बेडकरनगर l शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में भूमि विवादों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशन में जनपद के समस्त तहसीलों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संबंधित उप जिलाधिकारीगण/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी/नायब तहसीलदार, लेखपाल, सम्मानित जनप्रतिनिधि, तटस्थ व निष्पक्ष व्यक्तियों की उपस्थिति में लोक महापंचायत कार्यक्रम आयोजित कर भूमि से संबंधित विवादों खासकर आबादी से संबंधित प्रकरणों का, जिसमें आपसी समझौता सुलहनामा और वार्ता कर समस्या का निस्तारण किया गया।इसी के क्रम में आज तहसील जलालपुर और टांडा में विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग की विशेष टीमों द्वारा लोक महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में उपजिलाधिकारी सहित राजस्व अधिकारियों, विकास विभाग के अधिकारियों तथा संबंधित लेखपालों की उपस्थिति रहे। उपजिलाधिकारी जलालपुर मधुमिता सिंह ने बताया कि तहसील जलालपुर में उक्त अभियान के तहत धवरुआ में 30, बड़ागांव में 29, खालिसपुर भटौली में 07, अजमलपुर में 14 एवं मरहरा में 14 भूमि विवादों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी टांडा ने बताया कि तहसील टांडा में ग्राम रामडीह सराय में आयोजित लोक पंचायत में 13 विवादों का निस्तारण किया गयालोक महापंचायत कार्यक्रम के दौरान आबादी से संबंधित विवादों / शिकायतों की सुनवाई कर उनका मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच, पक्षकारों की सुनवाई एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अपने क्षेत्र के समस्त भूमि विवादों एवं उन पर अब तक की गई कार्यवाही का पूर्ण विवरण लेकर उपस्थित रहे। लोक महापंचायत में ग्रामीणजन द्वारा अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा गया। शासन की मंशा के अनुरूप भूमि विवादों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कराया जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES