।
(ब्यूरोअमरनाथ / बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़, खीरी)
पलिया कलां / लखीमपुर खीरी। सिंगाही खुर्द (सम्पूर्णानगर) क्षेत्र में जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन यादव ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पलिया कलां को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है।
राजन यादव ने बताया कि क्षेत्र की मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है तथा बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाने से स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मुख्य मार्ग से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय जाते हैं। विशेष रूप से कन्या जूनियर हाई स्कूल, जी.एन. मॉडर्न स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय सम्पूर्णानगर के बच्चे सड़क पर भरे पानी के बीच होकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। छोटे-छोटे बच्चों को जलभराव से होकर गुजरते देख अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर सड़क का निर्माण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था शीघ्र कराई जाए, जिससे आमजन और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर राजन यादव ने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं, एसडीएम पलिया कलां ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
सिंगाही खुर्द में सड़क पर जलभराव से स्कूली बच्चे परेशान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी राजन यादव ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन