Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की नृशंस हत्या, कुल्हड़ बनाने वाले की हत्या से सनसनी*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर l सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेपुर मुस्काबाद गांव में शनिवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के बाहरी छोर पर स्थित अपने खेत के ट्यूबवेल पर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग राधेश्याम प्रजापति की धारदार और भारी वस्तु से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।बुजुर्ग की निर्मम हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।पौत्र को खून से लथपथ मिले दादा मिली जानकारी के अनुसार, राधेश्याम प्रजापति (65) पुत्र रामलौट काफी समय से अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर ही रह रहे थे और जीविका चलाने के लिए कुल्हड़ बनाने का कार्य करते थे। शनिवार रात लगभग 9:30 बजे उनका छोटा पौत्र उनके लिए भोजन लेकर ट्यूबवेल पहुंचा। वहां का भयावह दृश्य देखकर पौत्र की चीख निकल गई; राधेश्याम लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े थे।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घोषित किया मृत पौत्र की सूचना पर आनन-फानन में पहुंचे स्वजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनका पुत्र जयप्रकाश शामिल है। पिता की हत्या के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही सम्मनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस संवेदनशील मामले पर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा, “अभी तक परिवार की ओर से कोई औपचारिक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की हर एक कड़ी को जोड़कर जांच कर रही है। रंजिश, लूट या किसी अन्य उद्देश्य से की गई इस हत्या के हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

International

RELATED ARTICLES