रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पारिवारिक विवादों में प्रभावी मध्यस्थता कर 04 दंपतियों को कराया गया सुलह-समझौता*
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में मिशन शक्ति केंद्रों पर प्राप्त पारिवारिक एवं पति-पत्नी विवाद संबंधी प्रार्थना पत्रों पर पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग एवं प्रभावी मध्यस्थता की गई। पुलिस टीमों द्वारा पति-पत्नी एवं उनके परिजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर आपसी संवाद स्थापित कराया गया तथा वैवाहिक जीवन में उत्पन्न विवादों को आपसी सहमति, समझदारी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त कराने का प्रयास किया गया।इस क्रम में थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा 01 दंपति के मध्य चल रहे विवाद में प्रभावी मध्यस्थता कराकर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा 01 दंपति के मध्य उत्पन्न पारिवारिक विवाद का निस्तारण कराते हुए दोनों पक्षों में आपसी सहमति एवं समझौता कराया गया महिला थाना पुलिस टीम द्वारा 02 दंपतियों के पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग एवं मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सुलह-समझौता कराया गया।इस प्रकार कुल 04 दंपतियों के पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराते हुए उन्हें राजी-खुशी एक साथ रहने हेतु विदा किया गया।जनपद अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण, पारिवारिक विवादों में प्रभावी काउंसलिंग तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।