संपूर्णानगर, खीरी। क्षेत्र में बीते लगभग 20 दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को आंशिक राहत तब मिली, जब मंदिर और प्राइमरी स्कूल मार्ग के पास व्यापार मंडल द्वारा सफाई कार्य कराया गया। सफाई के बाद पानी की निकासी शुरू हुई, लेकिन पुलिया के नीचे मिट्टी भरे होने के कारण समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हो सका।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों के अनुसार, पुलिया के नीचे जमा मिट्टी पानी के बहाव में बाधा बन रही है, जिससे क्षेत्र में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सफाई कार्य में जुटे व्यापार मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि जल्द ही पुलिया के नीचे की सफाई कराने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके।
इस बीच, सोशल मीडिया और स्थानीय समूहों में सफाई अभियान को लेकर बहस भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने पहल करने वालों का समर्थन किया, जबकि कुछ ने उनकी आलोचना की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान और महामंत्री कुलदीप सिंह बरार ने कहा कि जो लोग जिम्मेदार पदों पर हैं, वे पिछले 20 दिनों से समस्या के समाधान के लिए आगे नहीं आए, जबकि स्वयंसेवकों की कोशिशों में कमियां निकाली जा रही हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं जिम्मेदारों से मांग की है कि पुलिया के नीचे जमा मिट्टी को तत्काल हटवाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
सफाई के बाद भी नहीं मिली पूरी राहत, पुलिया के नीचे मिट्टी भराव बना पानी निकासी में बाधा