रिपोर्ट – प्रभारी आर के निराला
प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी

बाबागंज, बहराइच।
जनपद बहराइच के बाबागंज चौकी क्षेत्र में नेपाली गुटका एवं कथित नशीली दवाओं के मामले को लेकर नया मोड़ सामने आया है।
क्षेत्र में चर्चा का विषय बना यह मामला अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बाबागंज पुलिस द्वारा तीन युवकों को नेपाली गुटका एवं कथित नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया था।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों में मनोज और रोहित भी शामिल थे।
बाद में तीनों को छोड़ दिए जाने की चर्चा क्षेत्र में फैल गई।
सूत्रों के अनुसार कुछ समय बाद छोड़े गए युवकों में से दो को पुनः हिरासत में लिया गया, जबकि तीसरे युवक की तलाश में पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं।
इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में यह सवाल उठ रहा है कि यदि युवकों को छोड़ दिया गया था तो उन्हें दोबारा क्यों पकड़ा गया, और यदि वे दोषी थे तो पहले उन्हें छोड़ा क्यों गया।
स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं सूत्रों का दावा है कि मामले में बड़ी सौदेबाजी के बाद कार्रवाई प्रभावित हुई, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि मामले को लेकर बाबागंज चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों में भी असहजता का माहौल है।
अब लोगों की निगाहें उच्च अधिकारियों की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
न्यू मीडिया हाउस, नवाबगंज के प्रभारी आर. के. निराला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।






