Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

कुलदीप मिश्रा को अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल, जौनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

प्रदेश संगठन मंत्री अतुल तिवारी ने दी शुभकामनाऐं 

रिपोर्ट – जिला संवाददाता आकाश द्विवेदी 

जौनपुर।

भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्यरत सामाजिक संगठन, ‘अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल’ द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में संगठन विस्तार करते हुए कुलदीप मिश्रा को जिलाध्यक्ष, जौनपुर के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज भारद्वाज द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश, समाजसेवी श्री अतुल कुमार तिवारी के निवेदन व सहमति पर की गई है।

नियुक्ति पत्र की सूचना मिलने के पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने कहा की वे अपने कुशल नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण से जौनपुर जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। वे सनातन संस्कृति, गौ रक्षा एवं समाज के मान-सम्मान को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री श्री अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि “जौनपुर की धरती वीरों और संतों की धरती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में यहां संगठन का कार्य और गति पकड़ेगा और जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प और मजबूत होगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज भारद्वाज ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि “हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

International

RELATED ARTICLES