Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 वारंटी और 12 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी 

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

जौनपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 80 वारंटी और 12 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शाहगंज, खेतासराय, चंदवक, बरसठी, सरपतहां, मुंगराबादशाहपुर, नेवढ़िया, मछलीशहर, खुटहन, लाइनबाजार, केराकत, गौराबादशाहपुर, मड़ियाहूं, जलालपुर, सिंगरामऊ, रामपुर, बदलापुर, सुरेरी, महराजगंज, तेजीबाजार, मीरगंज, पवारा तथा कोतवाली थाना पुलिस ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।
एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान से जिले के अपराधियों और फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

International

RELATED ARTICLES