रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

जौनपुर।
जौनपुर शहर के रोडवेज तिराहा स्थित बी.आर.पी (कायस्थ पाठशाला) मैदान में लगे भव्य ड्रीमलेण्ड प्रदर्शनी मेला 2026 ने इन दिनों पूरे जनपद में उत्सव का माहौल बना दिया है। इस आकर्षक मेले को देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंच रहे हैं।

समय – शाम 5pm बजे से रात्रि 11pm
*मेले के मुख्य आकर्षण:*
1. *रंग-बिरंगे झूले एवं मनोरंजन*: सूर्यास्त के बाद रंगीन विद्युत साज-सज्जा से जगमगाते विशाल झूले, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन और टोरा-टोरा जैसे आधुनिक झूले बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। मेले की भव्य लाइटिंग और सजावट लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट बनी हुई है।

2. *खरीदारी के विविध विकल्प*: मेले में घरेलू उपयोग की वस्तुओं, सजावटी सामान, हैंडीक्राफ्ट, खिलौने, कॉस्मेटिक्स एवं परिधानों की सैकड़ों दुकानें लगाई गई हैं। उत्पादों की विविधता और आकर्षक सजावट के कारण ग्राहकों के लिए चुनाव करना मुश्किल हो रहा है।

3. *स्वाद का संगम*: खान-पान के शौकीनों के लिए चाट, गोलगप्पे, पाव-भाजी, सोया चाप, मोमोज, आइसक्रीम, कुल्फी फालूदा सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां दिनभर भीड़ देखी जा रही है।
4. *जलपरी प्रदर्शनी*: मेले का विशेष आकर्षण ‘जलपरी प्रदर्शनी’ है, जिसे देखने के लिए हर आयु वर्ग के लोगों में भारी उत्सुकता है। यह प्रदर्शनी मेले में आए लोगों के लिए कौतूहल और रोमांच का विषय बनी हुई है।
*जनप्रतिक्रिया*: मेले में आए दर्शकों का कहना है कि इतने भव्य स्तर पर आयोजित यह मेला जौनपुरवासियों के लिए एक सुखद अनुभव है। शाम के समय परिवार के साथ घूमने, खरीदारी करने और मनोरंजन के लिए यह एक उत्तम स्थान बन गया है। लोगों का कहना है कि झूलों और दुकानों के बीच समय कब बीत जाता है, पता ही नहीं चलता।

*आयोजकों की अपील*: आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस मेले का आनंद लें। मेले में सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह प्रदर्शनी सीमित अवधि के लिए लगाई गई है।






