खाद्य विभाग के कर्मचारी पर 12 हजार रुपये का सामान लेकर भुगतान न करने और धमकी देने का आरो
बिल्थरारोड (बलिया)। नगर पंचायत बिल्थरारोड के वार्ड नंबर 6 निवासी एवं व्यापारी अरुण कुमार गुप्ता ने उभांव थाने में तहरीर देकर खाद्य विभाग के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, 7 जून 2026 को उनकी दुकान पर पहुंचे एक व्यक्ति ने स्वयं को खाद्य विभाग का कर्मचारी बताते हुए करीब 12 हजार रुपये का सामान लिया। भुगतान मांगने पर आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए खाद्य विभाग की टीम बुलाकर फर्जी जांच कराने, दुकान सील कराने और कार्रवाई कराने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।







