रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सभी को दिलाई सदस्यता, कहा राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे है

जौनपुर।
आम आदमी पार्टी को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से असंतुष्ट होकर उसकी कई वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित एक सादे और गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने आम आदमी पार्टी की जिला महिला जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, सचिव अनीता श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी और सदस्य प्रियंका दुबे को पार्टी का पटका और माला पहनाकर विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक व्यक्ति या परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर चलने वाला एक विशाल परिवार है। अध्यक्ष ने पार्टी की विचारधारा को रेखांकित करते हुए कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर देश आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति (अंत्योदय) तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच रही हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अनीता मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण का प्रमुख कारण प्रधानमंत्री देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने नए सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और पार्टी के ‘विजय संकल्प’ को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पीयूष गुप्ता अजय सिंह परविंदर चौहान धर्मेंद्र मिश्र राज केशर पाल रागिनी सिंह राखी सिंह भी उपस्थित रहीं।






