(ब्यूरो अमरनाथ /बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी।)
सम्पूर्णानगर (खीरी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. आई. ए. खान द्वारा अपने क्लीनिक,, सम्पूर्णानगर में 101 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों, युवाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
डॉ. खान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान आम, नीम, पीपल, अमरूद एवं अन्य छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. आई. ए. खान ने वितरित किए 101 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।