Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

पत्रकार को धमकी देने का आरोप, खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी 

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ 

श्रावस्ती।

भारतीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. निराला ने पत्रकार जाकिर अली एवं उनके पिता शाकिर अली को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 जून 2026 को रात्रि लगभग 8:30 बजे पत्रकार जाकिर अली एवं उनके पिता शाकिर अली को खनन माफिया पवन कुमार के द्वारा दूरभाष के माध्यम से बुलाकर कथित रूप से अपमानित किया गया तथा पत्रकारिता और पत्रकार शब्द को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

बताया जा रहा है कि मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है।

आरोप है कि 01 जून 2026 को उप जिलाधिकारी जमुनहा, श्रावस्ती द्वारा कथित खनन माफिया पवन कुमार की मशीन पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों को यह संदेह हुआ कि इसकी सूचना पत्रकार द्वारा दी गई थी।

इसी कारण पत्रकार के प्रति नाराजगी जताते हुए धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है।

भारतीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. निराला ने इस घटना को पत्रकारों की सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफ आई आर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

International

RELATED ARTICLES