Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया बाह्य निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था सहित ईवीएम के रख-रखाव हेतु दिए कड़े निर्देश

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज देवरिया 

देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम/वीवीपैट को सुरक्षित रखने से संबंधित सभी सुरक्षात्मक बिंदुओं की गहन पड़ताल की। वेयरहाउस के फायर व्यवस्था, गार्ड व्यवस्था, डबल लॉक, सीलन आदि का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा सीलन आदि न रहे।  उन्होंने निर्देशित किया कि गार्ड नियमित रूप से मुस्तैद रहें और अग्निशमन यंत्र समुचित रूप से क्रियाशील रहें। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, निर्वाचन विभाग से विजय पाण्डेय, निर्मल सहित अन्य कर्मीगण उपस्थित रहे

हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)

International

RELATED ARTICLES