बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज देवरिया
देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 92/2026 धारा- 103(1), 3(5) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. संगम देवी पत्नी स्व0 मुकेश सिंह साकिन विशुनपुरकला (महुआबारी) थाना बरियारपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष, 2. जयप्रकाश उर्फ जिउत पुत्र झीनक साकिन पिपराझाम थाना कसया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 29 वर्ष व 3. आदित्य पुत्र सुरेन्द्र साकिन थडुआडीह थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 19 वर्ष को आज दिनांक 27.05.2026 को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी-डण्डा बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.05.2026 को दोपहर लगभग 1 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना बरियारपुर के ग्राम बिशुनपुर कला के मुकेश सिंह पुत्र टेलू सिंह आयु लगभग 40 वर्ष को घरेलू विवाद में उनकी पत्नी संगम देवी, पत्नी के भाई जयप्रकाश सिंह उर्फ जीउत पुत्र झीनक निवासी पिपराझाम थाना कसया जनपद कुशीनगर व पत्नी की बहन के लड़के आदित्य सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी थडुआडीह थाना हाटा जनपद कुशीनगर के साथ मिलकर लाठी-डण्डों से मारे-पीटे, जिसमें मुकेश सिंह गम्भीर रुप से घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु तत्काल सीएचसी रामपुर कारखाना भेजा गया । जहां से उन्हें जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया जहां पर उपचार के दौरान मुकेश सिंह की मृत्यु हो गई । मृतक के शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया तथा मृतक के भाई श्री अवधेश सिंह के तहरीर के आधार पर थाना बरियारपुर पर मु0अ0सं0- 92/2026 धारा- 103(1), 3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1.संगम देवी पत्नी स्व0 मुकेश सिंह साकिन विशुनपुरकला (महुआबारी) थाना बरियारपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष
2.जयप्रकाश उर्फ जिउत पुत्र झीनक साकिन पिपराझाम थाना कसया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 29 वर्ष
3.आदित्य पुत्र सुरेन्द्र साकिन थडुआडीह थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 19 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः-*
1.घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष श्री दीपक सिंह थाना बरियारपुर जनपद देवरिया
2.हे0का0 अरविन्द सिंह थाना बरियारपुर जनपद देवरिया
3.का0 आलोक चौहान थाना बरियारपुर जनपद देवरिया
4.रि0का0 उज्वल कुमार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया
5.रि0म0का0 मनीषा थाना बरियारपुर जनपद देवरिया
6.रि0म0का0 दीक्षा थाना बरियारपुर जनपद देवरिया।
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






