Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

एक दिन की जिलाधिकारी’ बनीं साक्षी दूबे, मिशन शक्ति से बालिकाओं को मिला नया आत्मविश्वास

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (BBN)

देवरिया उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित “एक दिन की जिलाधिकारी” कार्यक्रम ने बालिकाओं के उत्साह और आत्मविश्वास को नई दिशा दी।
इस विशेष कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रा साक्षी दूबे को एक दिन के लिए जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया। साक्षी ने जिलाधिकारी कार्यकक्ष में बैठकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर भी जानकारी ली और प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया।
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा प्रशासनिक समझ विकसित करना है, जिससे वे भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने, चुनौतियों से न घबराने और निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं में प्रशासनिक कार्यों के प्रति जिज्ञासा और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)

International

RELATED ARTICLES