Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

ईरान का दावा ‘प्रलयकारी’ प्रहार: अमेरिका को मिला सबसे भयानक दर्द…!✍️👇

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी 

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

ईरान ने ‘ब्लैक फ्राइडे’ को अमेरिकी सेना के कम से कम दो लड़ाकू विमानों और कई ड्रोन-मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है. IRGC ने बताया कि उन्होंने F-15, A-10 जेट और MQ-9 ड्रोन सहित कई अमेरिकी एयरक्राफ्ट अपने एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम से नष्ट किए

***************************

अमेरिका के लिए ब्लैक फ्राइडे एक ब्लैक डे में बदल गया. ईरानी सेना ने ऐलान किया कि उनकी एयर डिफेंस सेनाओं ने शुक्रवार को कम से कम दो लड़ाकू विमानों और पांच ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया. शनिवार को जारी एक बयान में इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने ईरान के कई प्रांतों में सफल इंटरसेप्शन की एक सीरीज के बारे में जानकारी दी.

बयान के मुताबिक IRGC की एयरोस्पेस रक्षा सेना के लड़ाकू विमानों ने खोमीन और ज़ंजन के आसमान में दो क्रूज मिसाइलों का सफलतापूर्वक पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया. इसके अलावा इस्फहान के आसमान में दो MQ-9 हमलावर ड्रोन मार गिराए गए और बुशेहर के आसमान में एक हर्मेस ड्रोन नष्ट कर दिया. इसके अलावा ईरान ने F-35 गिराने का भी दावा किया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

*ईरान ने किया नए एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल*

IRGC ने कहा कि ये इंटरसेप्शन उसके एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके किए गए, जो देश के एकीकृत वायु रक्षा नेटवर्क के नियंत्रण में संचालित होती है. लापता पायलट की तलाश जारी है और ऐसी खबरें हैं कि वह सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में असफल रहा.

*पायलट को ढूंढने गए विमान को भी ईरान ने गिराया*

जेट गिराए जाने के बाद उसके पायलट को ढूंढने गए दूसरे विमान को भी ईरानी बलों ने मार गिराया. एक अमेरिकी अधिकारी ने NBC News को बताया कि आज पहले एक जेट गिराए जाने के बाद, एक दूसरा अमेरिकी विमान भी ईरानी हमले की चपेट में आ गया है. ईरान की ओर से F-15 को मार गिराए जाने के बाद, एक सिंगल-पायलट वाला विमान, जिसे खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए तैनात किया गया था भी ईरानी हमले की चपेट में आ गया. अधिकारी ने बताया कि वह सिंगल-पायलट वाला विमान एक A-10 थंडरबोल्ट था, जिसे ‘वॉरहॉग’ के नाम से जाना जाता है.अधिकारी ने बताया कि A-10 कुवैती हवाई क्षेत्र तक पहुंचने में सफल रहा, जहां पायलट विमान से बाहर निकल गया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारी के मुताबिक पायलट सुरक्षित है और A-10 कुवैत में गिरा है.

*बचाव में लगे दो UH 60 ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों को भी निशाना बनाया गया*……

ईरान ने खोज और बचाव कार्य में लगे दो UH 60 ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों को भी निशाना बनाया, अधिकारी ने बताया कि इस हमले में सेवा सदस्यों को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे सभी सुरक्षित हैं. कुल मिलाकर ईरान ने एक ही दिन में दो सैन्य विमानों F-15 और A-10 को क्रैश कर दिया और दो ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया. यह सब राष्ट्रपति ट्रंप के अपने प्राइम टाइम संबोधन में यह कहने के 48 घंटे से भी कम समय के भीतर हुआ कि ईरान पूरी तरह से तबाह हो चुका है. टीवी 9 भारतवर्ष

International

RELATED ARTICLES