Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

संपूर्णानगर में श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम।

(ब्यूरो) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।

Oplus_131072

संपूर्णानगर क्षेत्र में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में ‘जय श्री राम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में समाजसेवी व प्रधान पद के प्रत्याशी मंटू गुप्ता ने विशेष सेवा भाव दिखाते हुए श्रद्धालुओं को पानी, आइसक्रीम और बिस्किट वितरित किए। वहीं समाजसेवी व प्रधान पद के प्रत्याशी महेश गुप्ता ने भी श्रद्धालुओं को केले बांटकर सेवा का सराहनीय कार्य किया। इस दौरान भाजपा नेता गजेंद्र सिंह जी की उपस्थिति भी रही।भक्तों ने डीजे पर बज रहे श्री बालाजी के मधुर भजनों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई, जिससे आयोजन में सेवा और समर्पण का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। नगर की हर गली में भक्तों द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाए गए, जिससे शोभायात्रा को और भी भव्य रूप मिला। इस अवसर पर संपूर्णानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान, महामंत्री कुलदीप बरार तथा पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मद्धेशिया ने भी प्रसाद वितरण कर अपना योगदान दिया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। उनकी सतर्कता के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

International

RELATED ARTICLES