बलिया के बेल्थरा रोड रामलीला मैदान में होगा इफ्तार कार्यक्रम, आयोजक ने लोगों से की शामिल होने की अपील
बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र में माह-ए-रमजान के पावन अवसर पर 17 मार्च दिन मंगलवार की शाम दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामलीला मैदान, बेल्थरा रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारा को मजबूत करना है। आयोजकों की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जाएगी और सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन राजेश कुमार पासवान द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दें।






