प्रताप नगर के पीछे आम के बाग में दिखा बाघ, कैमरे में हुआ कैद
सम्पूर्णानगर/खीरी।
क्षेत्र के प्रताप नगर गांव के पीछे स्थित आम के बाग के पास बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बाघ की गतिविधि कैमरे में भी कैद हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार बाघ देर शाम आम के बाग के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद इलाके के लोग सतर्क हो गए। बाघ के दिखने से आसपास के गांवों के लोगों में डर का माहौल है और लोग खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और बाघ की निगरानी कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।





