लखीमपुर खीरी: साप्ताहिक परेड का एसपी ने किया निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश।
बेनकाब भ्रष्टाचार (ब्यूरो)

जनपद लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की परेड ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित अभ्यास करने के निर्देश दिए।
परेड में पुलिस लाइन का समस्त पुलिस बल, विभिन्न शाखाओं में तैनात अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे। निरीक्षण के उपरांत एसपी ने सभी कर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने एवं नियमानुसार टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का भ्रमण कर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन परिसर स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
एसपी ने कहा कि अनुशासन, फिटनेस और रिकॉर्ड व्यवस्था पुलिस विभाग की कार्यकुशलता की नींव हैं। इन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।





