Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

बाघ ने तीन वर्षीय पड्डे को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत। बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो) 

  1. बाघ ने तीन वर्षीय पड्डे को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत।

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो)

लखीमपुर खीरी। पलिया ब्लॉक के नेपाल सीमा से सटे भानपुरी खजुरिया गांव में एक बार फिर बाघ का हमला सामने आया है। नेपाल रोड स्थित पुलिया के पास देर रात टाइगर ने राम नरेश की भैंस के तीन वर्षीय पड्डे को मार डाला। पशु का शव शुक्रवार सुबह गेहूं के खेत में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी स्थान पर श्री नन्हू राजभर की गाय को भी बाघ ने अपना शिकार बनाया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रात के समय खेतों व पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ग्राम प्रधान प्रभुनाथ ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगवाकर बाघ को पकड़ने तथा ड्रोन कैमरे से निगरानी कराने की मांग की है। वहीं रेंजर ललित कुमार ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है,और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात में पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधें और अकेले खेतों की ओर न जाएं।

International

RELATED ARTICLES