Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

बाबा गुरु हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर सुतिया छठ घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ ब्यूरो लखीमपुर खीरी।

बाबा गुरु हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर सुतिया छठ घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ ब्यूरो

लखीमपुर खीरी।

संत निरंकारी मंडल के सेवादारों द्वारा बाबा गुरु हरदेव सिंह जी महाराज के पावन जन्मदिवस के अवसर पर 22 फरवरी दिन रविवार को कस्बा संपूर्णा नगर स्थित सुतिया छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

प्रातः लगभग 8 बजे भक्तगण सुतिया नाले स्थित छठ घाट पर एकत्र हुए और पूरे घाट परिसर की व्यापक साफ-सफाई की। सेवादारों ने नाले में पड़े सड़े-गले अवशेषों को बाहर निकालकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया। अभियान के दौरान “प्रोजेक्ट अमृत” के तहत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया गया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल के सेवादार समाज सेवा और स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। चंद्रशेखर, अनिल कुमार, सुरेंद्र, चंदन कुमार, विवेक शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अखिलेश, अभिषेक, अमन, गणेश कुमार सहित समस्त सेवा दल और साध-संगत ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सफाई कार्य पूर्ण होने के उपरांत सभी सेवादार घोड़ा फार्म स्थित सत्संग भवन पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से नाश्ता किया गया तथा सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग में सेवा, मानवता और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंत में भक्तों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला। सेवादारों ने समाज को स्वच्छता, सेवा और मानव कल्याण का संदेश देते हुए ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

International

RELATED ARTICLES