Friday, February 20, 2026

National

spot_img

जौनपुर जिला अस्पताल में भव्य भंडारे और भजन संध्या के साथ मनाया गया श्री शंकर संकीर्तन मंडल ट्रस्ट का 63वां वार्षिकोत्सव

जितेन्द्र झा के भजन पर झुमा जौनपुर सदर अस्पताल

जौनपुर। श्री शंकर संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 63वां वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक शिव बारात के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं, मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रसाद वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं संकीर्तन के साथ हुआ। उसके बाद मुंबई से आए जौनपुर के कलाकार जितेन्द्र झा ने बम बम बोल रहा है काशी ।और भोले बाबा हिट कर द गीत गा के सबको झुमाया मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 63 वर्षों से ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का आयोजन किया जाता रहा है, जो नगर की आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इस वर्ष भी ऐतिहासिक शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भंडारे में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों तथा आमजन को ससम्मान प्रसाद वितरित किया गया। सेवा कार्य में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ-साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सेवा का भाव देखने को मिला।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से यह आयोजन निरंतर सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है और भविष्य में भी समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा का कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही और सभी ने इस पहल की सराहना की।

International

RELATED ARTICLES