महिला ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप।

बिल्थरारोड। वन दरोगा के बेवफाई और प्रताड़ना से आजीज महिला द्वारा उभांव थाने में तहरीर देने के एक सप्ताह बाद भी उभांव थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने पर डीआईजी आजमगढ़ से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला का आरोप है कि हमारे पति वन दरोगा उग्रसेन कुमार का कई महिलाओं से नाजायज संबंध है विरोध करने पर प्रताड़ित करते है। जिसकी शिकायत लिखित उभांव थाने में करने पर उभांव इंस्पेक्टर से करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

महिला का आरोप है कि उल्टे उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने आवास से हमारा समान बाहर फेकवा दिए और ताला बंद करा दिए है। और हमारे द्वारा दिए गए तहरीर पर कोई करवाई नहीं कर रहे है। एक सप्ताह से हम थाने का चक्कर काट रही हूं। पुलिस ने पति को थाने पर बुलाकर छोड़ दिया गया। बुधवार को थाने के एक महिला कांस्टेबल द्वारा हमारा मोबाइल और पर्स छीन लिया गया। बहुत कहने पर दिया गया। इसकी शिकायत महिला द्वारा डीआईजी आजमगढ़ से मोबाइल पर फोन करके दिया गया है। महिला का कहना है कि डीआईजी साहब ने एसपी से मिलने के लिए कहा है।





