बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिठूआ गांव में दो परिदारों के जमीनी विवाद में महिला को फावड़े के बेट से व बाल पकड़कर मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार द्वारा इस घटना की तहरीर उभांव पुलिस को दे दी गई है। ज्ञात हो कि न्यायालय में लंबित मामले में एक ही तारीख 29 जनवरी में एक रामकली देवी को न्यायालय सिविल जज बलिया के द्वारा द्वितीय पक्ष को कब्जा रोकने का आदेश दिया गया। इसी तारीख में न्यायालय अपर सिविल जज के द्वारा दयाशंकर मौर्य को आदेश दिया गया है कि विपक्षी द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाय। न्यायालय द्वारा एक ही तारीख में किए गए आदेश ने शुक्रवार को जमीन पर कब्जा करने गए दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। जिसमें एक पक्ष द्वारा मंजू देवी और उसकी दो लड़कियों को फावड़े के बेट से और बाल पकड़कर मारने पर किसी ने वीडियो बना लिया, घटना में घायल महिला मंजू देवी पत्नी बीरबल ने उभांव पुलिस को चार नामजद के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग किया है।






