बिल्थरारोड। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए क्षेत्र के भदौरा तरछापार गाँव में आयोजित एक कार्यक्रम में गरीब असहाय लोगों को समाजसेवी ने 150 कम्बल ,50 साल वितरण किया।

इस मौके पर भदौरा तरछापार गांव के निवासी श्रीमती शारदा देवी पत्नी रामअशीष यादव ने कहा गरीब ,असहाय लोगो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। और समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो। कम्बल मिलते ही गरीबो के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अमिर चन्द, अरविन्द यादव (पिन्टू), राघवेन्द्र, रिंकू यादव, देवी यादव, नगेन्द्र यादव, सवरु यादव, रमेश, जोगिन्द भाई आदि मौजूद रहे।





