एचके बीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल तिलौली में खेल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा।

रिपोर्टर – प्रियांशी गुप्ता
बिल्थरारोड। खेल दिवस के अवसर पर एचके बीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल तिलौली बघुड़ी बलिया में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के बच्चों ने अपने कौशल का जलवा बिखेरते हुए मेडल प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने किया। खेल दिवस पर आयोजित विभिन्न खेलो जलेबी व बिस्कुट दौड़, बाल थ्रो तथा 50, 100, 150, 200 मीटर दौड़ आदि सहित बालिका वर्ग कबड्डी में ब्लू हाउस और बालक वर्ग में भी ब्लू हाउस ने जीत दर्ज किया। खेल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, ब्लाक प्रमुख नवानगर केशव चौधरी व प्रबन्धक मुक्तेश्वर मौर्य द्वारा शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अतिथि द्वव ने कहा कि इस तरह के खेलों के आयोजन से बच्चों को प्रदेश व राष्ट्रीय खेलो में जाने का अवसर मिलता है। तथा उनमें प्रतिभा कौशल का विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हिमांशु त्रिपाठी, प्रधानाचार्य क्रांति रंजन जेना तथा शिक्षक अतुल मिश्रा,हरिकेश कुमार ,राहुल चौहान ,रवि कुमार ,इरफान खान ,राजेश कुमार ,शिव शंकर यादव ,कुसुम गुप्ता ,नंदीनी पांडेय ,सारिका मिश्रा ,पूनम जायसवाल ,रंजना साहनी,साजदा,खातून,रीमा ,सोनम,आकांक्षा मौर्य ,आंचल सिंह ,आंचल कुमारी आदि मौजूद रहे।





