बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज
देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस देवरिया की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस, मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस व मु0अ0सं0-274/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण क्रमशः1.शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल पुत्र शंभू पटेल निवासी नन्दना वार्ड पश्चिमी थाना बरहज जनपद देवरिया, 2.राजेश उर्फ बेचू जायसवाल पुत्र बसन्त जायसवाल निवासी तिवारीपुर थाना बरहज जनपद देवरिया व 3.बंटी राजभर पुत्र दयानन्द राजभर निवासी जयनगर तहसील तिराहा थाना बरहज जनपद देवरिया को मुखिबर की सूचना पर आज दिनांक 04.12.2025 को करुअना के पास गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल उपरोक्त के पास से 74,00,000/- रुपये नगद, एक जोड़ा कानफूल (पीली धातु), 14 लेडिज रिंग, 06 जेन्ट्स रिंग (तीन टूटा हुआ), 01 जोड़ा कंगन, 02 जड़ाउ हार मय डोरी, 04 चैन लाकेट में लगा हुआ, 01 मंगलसूत्र, 04 मोती माला मय लाकेट, 03 जोड़ा कान का झुमका व 01 सिंगल कान का झुमका, 01 जोड़ा कान की बाली, 01 दो लर का नथिया, 02 जोड़ी कान का टप्स, 01 पीस नाक की कील, सफेद धातु की 17 पायल, 24 बिछिया, 11 रिगं, 05 सिक्का बरामद हुआ तथा अभियुक्त राजेश उर्फ बेचू जायसवाल उपरोक्त के पास से 605510/- रुपये नगद बरामद हुआ व अभियुक्त बंटी राजभर उपरोक्त के पास से 50,000/- रुपये नगद बरामद हुआ । उक्त घटना में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.11.2025 को थाना बरहज पर वादी श्री उमाशंकर मद्देशिया निवासी तिवारीपुर थाना बरहज जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 30.11.2025 की बीती रात अज्ञात चोरो द्वारा उनके कमरे में रखी स्टील की आलमारी खोलकर औरतो का जेवरात व कई लाख नगद रुपया चुरा लिया गया है । उक्त के सम्बन्ध में थाना बरहज पर मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीमे गठित की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.11.2025 को थाना बरहज पर वादी श्री प्रभात पाण्डेय निवासी परसिया देवार थाना बरहज जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 08.11.2025 को सायंकाल दुकान बंद कर घर चले गये थे । पुनः दिनांक 10.11.2025 की सुबह दुकान खोलकर देखे तो दुकान के बगल में आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर दुकान के पीछे के जंगले का ग्रील निकालकर एक लाख सत्तर हजार रुपये किसी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना बरहज पर मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीमे गठित की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.11.2025 को थाना बरहज पर वादी श्री सूर्यभान चौहान निवासी नवापार थाना बरहज जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 07.11.2025 की रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर में घुसकर घर से बर्तन, आभूषण व कपड़ा चोरी कर लिया गया है। उक्त के सम्बन्ध में थाना बरहज पर मु0अ0सं0-274/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीमे गठित की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा उक्त तीनों घटनाओं का जुर्म इकबाल किया गया है । इस प्रकार थाना बरहज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस देवरिया की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की उपरोक्त तीनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए नगद 81,10,510/- रुपया व पीली/सफेद धातु के जेवरात बरामद किये गये हैं ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1.शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल पुत्र शंभू पटेल निवासी नन्दना वार्ड पश्चिमी थाना बरहज जनपद देवरिया
2.राजेश उर्फ बेचू जायसवाल पुत्र बसन्त जायसवाल निवासी तिवारीपुर थाना बरहज जनपद देवरिया
3.बंटी राजभर पुत्र दयानन्द राजभर निवासी जयनगर तहसील तिराहा थाना बरहज जनपद देवरिया।
*बरामदगी का विवरणः*
1.नगद 81 लाख 10 हजार 510 रुपये
2.सफेद/पीली धातु के आभूषण (विवरण प्रथम पैराग्राफ में)
*नोटः-बरामद पीली/सफेद धातु की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-*
*1.अभियुक्त शिव कुमार उर्फ शिवा पटेलः*
1.मु0अ0सं0 320/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरहज जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0 274/2025 धारा 331(5), 305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(4),305, 317 (2) बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
4.मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
*2.अभियुक्त राजेश उर्फ बेचू जायसवालः-*
1.मु0अ0सं0 320/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरहज जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0 274/2025 धारा 331(5), 305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(4),305, 317 (2) बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
4.मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
*3.अभियुक्त बंटी राजभरः-*
1.मु0अ0सं0 320/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरहज जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0 274/2025 धारा 331(5), 305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(4),305, 317 (2) बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
4.मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
5.मु0अ0सं0-295/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बरहज जनपद देवरिया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य थाना बरहज जनपद देवरिया
2.उ0नि0 रामलक्ष्मण सिंह थाना बरहज जनपद देवरिया
3.उ0नि0 सुमितकान्त थाना बरहज जनपद देवरिया
4.हे0का0 पवन मद्देशिया थाना बरहज जनपद देवरिया
5.का0 दीपक यादव थाना बरहज जनपद देवरिया
6.का 0 राकेश पाल थाना बरहज जनपद देवरिया
7.का0 प्रेमचन्द चौहान थाना बरहज जनपद देवरिया
8.का0 अभिषेक सिंह थाना बरहज जनपद देवरिया
9.उ0नि0 दीपक कुमार स्वाट टीम जनपद देवरिया
10.उ0नि0 विनय सिंह स्वाट टीम जनपद देवरिया
11.हे0का0 धनंजय श्रीवास्तव स्वाट टीम जनपद देवरिया
12.हे0का0 सुबाष सिंह स्वाट टीम जनपद देवरिया
13.का0 विन्देश्वर यादव स्वाट टीम जनपद देवरिया
14.का0 इश्वर यादव स्वाट टीम जनपद देवरिया
15.का0 अरविन्द कुशवाहा स्वाट टीम जनपद देवरिया
16.का0 रमाकान्त स्वाट टीम जनपद देवरिया
17.हे0का0 विमलेश सिंह सर्विलांस सेल जनपद देवरिया
18.हे0का0 सुधीर मिश्रा सर्विलांस सेल जनपद देवरिया
19.का0 सुमन्त यादव सर्विलांस सेल जनपद देवरिया
हेमन्त कुशवाहा (देवरिया)





