*संचार कंपनियों का नेटवर्क फिर हुआ कमजोर:ऑनलाइन कार्य हो रहा है प्रभावित!*
*निर्वाचन एस. आई. आर का कार्य युद्ध स्तर पर है जारी : B. L.O सहित आम जन मानस नेटवर्क को लेकर फिर हुए बेहाल!*
*ब्यूरो -संतोष कुमार मित्रा*
*बेनकाब भ्रस्टाचार*
जिला -पीलीभीत : तहसील -पूरनपुर न्याय पंचायत -कबीरगंज (हजारा क्षेत्र) में नेटवर्क फिर हुआ ध्वस्त!निर्वाचन एस. आई. आर का ऑनलाइन कार्य हो रहा है प्रभावित!
आम जनता के साथ -साथ छात्र / छत्राओं में भी कमजोर नेटवर्क को लेकर रोष पनप रहा है ऑनलाइन शिक्षा भी हो रही है कई दिनों से बाधित!
बताते चलें कि संचार कंपनियों के अनेकों टॉवर क्षेत्र में लगे हैं परन्तु नेटवर्क के कमजोर होने की समस्या का स्थाई समाधान अभी तक नहीं हो सका है!
आज पूरे उत्तर प्रदेश में निर्वाचन एस. आई. आर का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है वहीं कबीरगंज हजारा क्षेत्र में नेटवर्क कमजोर होने की वजह से B. L. O ऑनलाइन एस. आई आर का कार्य सुचारु रूप से नहीं कर पा रहे हैं!
इधर विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी सर पर हैं कमजोर नेटवर्क की मार से इन्हे भी दो चार होना पड़ रहा है!
पूर्व में संचार कंपनियों की संयुक्त टीम ने नेटवर्क को लेकर जगह -जगह सर्च अभियान चलाया था जिससे नेटवर्क में कुछ सुधार हुआ परंतु वर्तमान समय में नेटवर्क बहुत ही कमजोर की स्थिति में होने के नाते सभी ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं!
इधर संचार कंपनियों के मातहत अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के बजाय हाथ पर हाथ धरे कमजोर नेटवर्क की सप्लाई देने में मशगूल हैं!
आम जनमानस कितना भी त्राहिमाम त्राहिमाम करती रहे इन्हे समस्या के समाधान से कोई सरोकार नहीं है! सम्बंधित डिजिटल संचार कंपनियों को उपभोक्ताओ की समस्यायों का त्वरित संज्ञान लेना चाहिए जिससे आम जनमानस राहत महासूस करे/
क्या यही है डिजिटल इंडिया 4G चल नहीं रहा है 5G पर काम दर्शाया जा रहा है!
जब उपभोक्ता कंपनियों के सभी नियम व शर्तों पर खरे उतर रहे हैं तो कंपनियों को भी उपभोक्ताओं की समस्याओ प्रति क्यों नहीं खरा उतरना चाहिए?





