Saturday, February 21, 2026

National

spot_img

पूर्व छात्र नेताओं ने एक तरफा मुकदमे का निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग नहीं तो छात्रों के साथ मिलकर करेंगे आंदोलनDeoria

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज 

*संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया परिसर में असंतोष और अविश्वास का माहौल*

*देवरिया* जनपद के संत विनोबा पीजी कॉलेज के प्राचार्य द्वारा की गई शिकायत के आधार पर छात्र संघ अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, छात्र नेता बालमुकुंद मिश्रा व निर्भय उर्फ सिंटू शाही पर दर्ज मुकदमे को लेकर विवाद और गहरा गया है। शुक्रवार को कई पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों ने प्रेसवार्ता कर इस कार्रवाई को “तथ्यों से परे”, “एकतरफ़ा” और “पक्षपातपूर्ण” बताते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। पूर्व छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि प्राचार्य द्वारा भेजी गई शिकायत में कई बिंदु न तो स्पष्ट हैं और न ही उनके समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि बिना ठोस प्रमाण के छात्र पदाधिकारियों पर कार्रवाई ने कॉलेज परिसर में असंतोष और अविश्वास का माहौल पैदा कर दिया है।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा—
“आनंद श्रीवास्तव और सिंटू शाही को बिना ठोस साक्ष्यों के आरोपित किया गया है। यह कार्रवाई छात्रों पर दबाव बनाने की कोशिश लगती है। प्रशासन को स्वतंत्र जांच कर वास्तविकता सामने लानी चाहिए।”

दूसरे पूर्व नेता ने प्रशासनिक रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा “कॉलेज में शिक्षा का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। छात्रों को निशाना बनाए जाने से स्थिति और जटिल होती जा रही है। हम चाहते हैं कि पूरे मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

शुल्कों की मनमानी पर गंभीर आरोप
प्रेसवार्ता के दौरान एक अन्य पूर्व अध्यक्ष ने प्राचार्य पर भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और छात्रों से वसूले जा रहे शुल्कों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा लिए जा रहे शुल्क और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं में ज़मीन–आसमान का अंतर है।

ये भी पढ़ें  https://benakabbharstachar.in/wp-admin/post.php?post=2685&action=edit

आंदोलन की चेतावनी
पूर्व अध्यक्षों ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई तो वे छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील की ताकि कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पारदर्शी रह सके।

हेमन्त कुशवाहा 

International

RELATED ARTICLES