शेर के हमले में किशोरी की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल।
अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार।

लखीमपुर खीरी / पलिया कलां, 13 नवंबर 2025 बृहस्पतिवार खुशीपुर पोस्ट पटिहन क्षेत्र में शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी अभिमन्यु पुत्र हीरा की पुत्री पर शेर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान भी शुरू कर दिया।
ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और वन्यजीवों की आवाजाही पर नियंत्रण के ठोस उपाय किए जाएं।





