दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी।
अमरनाथ – बेनकाब भ्रष्टाचार!
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में हुए भीषण बम धमाके के बाद लखीमपुर खीरी की भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पलिया कला स्थित 39वीं बटालियन के कमांडेंट श्री रविंद्र राजेश्वरी के दिशा-निर्देश पर सभी अंतरराष्ट्रीय व संवेदनशील नाकों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
बसही, मिलन बाजार, सुमेर नगर व आजाद नगर (घोला) सहित पिलर संख्या 194 पर तैनात सुरक्षा बलों ने गहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। नेपाली नागरिकों की पहचान और नागरिकता की गहन जांच की जा रही है। केवल प्रमाणित नागरिकता दस्तावेज होने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, जबकि पहचान पत्र न होने वालों को सख्त निर्देश देकर वापस किया जा रहा है।
बॉर्डर पर आरक्षी सामान्य सोनो कुमार, दिलीप कुमार, महिला आरक्षी छाया मजूमदार और सुजाता बेग की मौजूदगी में सुरक्षा जांच सतत जारी है।
एसएसबी की टीम ने बॉर्डर पर चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी है। जिनके वाहन और दस्तावेज पूर्ण रूप से सही पाए जा रहे हैं, केवल उन्हें ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं और सीमा क्षेत्र में हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।





