बसही में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का सफल समापन, 85 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण
जिला ब्यूरो चीफ खीरी उत्तर प्रदेश
विपिन सिंह
क्राइम ब्यूरो अमरनाथ की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। 9 नवंबर 2025 रविवार को शेर सिंह चौधरी, कमांडेंट 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, के निर्देशानुसार बी कंपनी बसही द्वारा भारत सरकार के नागरिक कल्याण कार्यक्रम का समापन किया गया। यह कार्यक्रम 3 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक संचालित रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सशस्त्र बलों एवं सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर कुलदीप कुमार, उप कमांडेंट 49वीं वाहिनी तथा श्री गगनप्रीत सिंह, सहायक कमांडेंट बी कंपनी सहित अन्य सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सेना एवं सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए प्रेरित किया गया।
सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों में सशस्त्र बलों के प्रति सद्भावना, देशभक्ति और उत्साह देखा गया। प्रशिक्षित युवाओं में सेना में भर्ती होने का जोश और जुनून स्पष्ट रूप से झलकता नज़र आया।





