*प्याज़ व लहसुन का बीज प्राप्त कर सकते हैं कृषक*
बहराइ । जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि कृषकों को औद्यानिक विकास की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी मिशन (यूपीएमआईपी) का संचालन किया जा रहा है। योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक कृषक आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नम्बर की सहायता से उद्यान विभाग के पोर्टल डीबीटी डाट यूपीहर्टीकल्चर डाट काम पर स्वयं, जनसेवा केन्द्र अथवा कार्यालय के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में मसाला क्षेत्र विस्तार के अन्तर्गत प्याज एवं लहसुन का बीज विभाग में वितरण हेतु संस्था द्वारा आपूर्ति कर दी गई है। इच्छुक कृषक पंजीकरण पावती व अन्य दस्तावेज के साथ 11 नवम्बर 2025 को उपस्थित होकर कार्यालय से बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषकों का चयन ‘‘प्रथम आवक-प्रथम पावक’’ वरीयता के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय अथवा योजना प्रभारी, पंकज वर्मा के मो.न. 9455108000 अथवा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
प्याज़ व लहसुन का बीज प्राप्त कर सकते हैं कृषक